ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

खुल गई शराबबंदी की पोल: शराब लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, लोगों में बीयर लूटने की मची होड़

30-Apr-2023 01:25 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद पड़ोसी राज्यों से भारी मात्रा में खराब की खेप बिहार पहुंच रही है। रविवार को शराबबंदी की पोल उस वक्त खुल गई जब शराब लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। जैसे ही लोगों को पता चला कि ट्रक में बीयर की बोतलें हैं, लोगों में उसे लूटने की होड़ मच गई। जिसके हाथ जितनी बोतलें लगी वह लेकर भाग गया। घटना अररिया-पूर्णिया NH 57 पर शिशाबाड़ी चौक से लगे पुल के पास की है।


दरअसल, रविवार की सुबह बीयर लदी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक पलटते ही ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बीयर लदे ट्रक के पलटने की खबर जंगल में लगी आग की तरह आसपास के इलाके में फैल गई। देखते ही देखते आसपास के गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और बीयर की बोतलें लूटने लगे। चंद घंटे में ही लोगों ने आधा ट्रक खाली कर दिया और जिसके हाथ जितनी बीयर की बोतलें लगी लेकर चला गया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब लूट रहे लोगों को मौके से खदेड़ दिया और बाकी बचे बीयर के कार्टन को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस ट्रक के मालिक और उसके ड्राइवर को तलाश कर रही है। बता दें कि सरकार और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है और ट्रकों में भरकर शराब की बोतलें बिहार के गांव और कस्बों तक पहुंच रही है।