ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / कुख्यात प्रिंस खान ने वीडियो जारी कर कारोबारियों को धमकाया, बोला..धंधा करना है...

कुख्यात प्रिंस खान ने वीडियो जारी कर कारोबारियों को धमकाया, बोला..धंधा करना है तो छोटे सरकार को देना होगा कमीशन

16-Apr-2022 07:53 PM

JHARKHAND : इस वक्त की बड़ी खबर धनबाद से आ रही है, जहां कुख्यात प्रिंस खान ने एक वीडियो जारी कर मोहलीडीह के कांग्रेस नेता सह पंचायत समिति सदस्य मो. इसराफिल उर्फ लाला को धमकी दी है। प्रिंस खान ने आतंकवादियों के अंदाज वीडियो जारी कर इसराफिल के साथ धनबाद के दूसरे कारोबारियों को भी धमकाया है। प्रिंस ने तीसरी बार वीडियो मैसेज जारी कर धनबाद के व्यवसायियों को डराने की कोशिश की है।


शनिवार को जारी वीडियो में प्रिस हाथ में एक हथियार लेकर धनबाद के व्यवसायियों को धमकी देते दिख रहा है। वीडियो में प्रिंस कहता है कि उसे इस हथियार का इंतजार था जो अब उसके पास पहुंच चुका है। वह इसराफिल उर्फ लाला को संबोधित करते हुए कह रहा है कि क्या सोचा बच जाएगा...। तुमको लगा कि गार्ड ले लेगा तो बच जाएगा। गार्ड के सामने बस्ती में घुस कर मारेंगे। इसराफिल के साथ उसने धनबाद के अन्य कारोबारियों को भी धमकाया है।


वीडियो में प्रिंस खान कह रहा है कि धनबाद में कोई भी हो, व्यवसायी हो, कोयला व्यवसायी हो, ठेकेदार हो, रेलवे, नगर निगम या कोलियरी का ठेकेदार हो, उसे छोटे सरकार को मैनेज करना होगा। छोटे सरकार के बैनर तले सिर झुकाना होगा, नहीं तो छोटे सरकार नहीं, ये हथियार बोलेगा। गौरतलब है कि कुख्यात प्रिंस खान बार-बार धनबाद के कारोबारियों को धमका रहा है।


पिछले दिनों प्रिंस खान ने लाला के एक रिश्तेदार के घर बम भी फेंकवाया था। इतना ही नहीं नन्हे की हत्या के बाद उसने वीडियो जारी कर सरेआम हत्या की जिम्मेदारी ली थी। जमीन कारोबारियों और आउटसोर्सिंग कंपनियां उसके निशाने पर हैं बावजूद पुलिस उसपर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। पिछले 15 फरवरी को प्रिंस खान ने व्हाट्सएप कॉलिंग कर इसराफिल को धमकी दी थी। उस दिन प्रिंस खान को ललकारते हुए इसराफिल ने उसे सामने आने की चुनौती दी थी। इसराफिल उर्फ लाला ने पुलिस से प्रिंस खान पर कार्रवाई की मांग की है।