ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

खुद को डॉक्टर बता अबतक की 15 लड़कियों से शादी, 16वीं लड़की ने जब 4 बच्चों के बाप से अंग्रेजी में बात की तो खुल गई पोल

11-Jul-2023 09:16 PM

By First Bihar

DESK: खुद को कभी डॉक्टर तो कभी इंजीनियर बता 4 बच्चों के बाप ने 2014 से अब तक 15 लड़कियों से शादी रचाई थी। उसकी एक कमजोरी ने सारा राज खोलकर रख दिया। दरअसल इस शख्स को अंग्रेजी का सही से ज्ञान नहीं था जिसकी वजह से वो पकड़ा गया। इस शातिर ने अब तक 15 लड़कियों की जिन्दगी तबाह कर दी है। 16 वीं लड़की की जिन्दगी बर्बाद करने वो जा रहा था लेकिन लड़की जब उससे अंग्रेजी में बात करने लगी तो वह बुरी तरह से फंस गया। उसकी सारी पोल एक पल में खुल गयी। 


लड़की को भी उसके डॉक्टर होने पर शक हुआ था इसलिए उसने अंग्रेजी में बातचीत करनी शुरू कर दी। जब इस शख्स ने कुछ भी जवाब नहीं दिया तब लड़की को यकीन हो गया कि यह डॉक्टर हो ही नहीं सकता। यदि डॉक्टर रहता तो अंग्रेजी तो भर्राटेदार बोलता। इस शातिर की यही कमजोरी आज उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। लड़की की शिकायत पर जब उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया तब उसने पूरी कहानी से पर्दा उठाया। मामला कर्नाटक का है। इस शख्स की पहचान बेंगलुरू के बनशंकरी इलाका निवासी महेश के.बी.नायक के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 35 साल है। 35 साल की उम्र में इसने धोखा देकर अभी तक 15 शादी की है। 


लड़कियों से शादी करने के बाद वह उनका सारा गहना जेवर और पैसे लेकर भाग जाता था फिर दूसरी लड़की को शिकार बनाने के लिए निकल जाता था। इस तरह उसने 15 लड़कियों का शारीरिक शोषण तो किया ही उन्हें कंगाल भी बना डाला। वह भोली भाली लड़कियों को अपनी जाल में फंसाया करता था। कभी खुद को डॉक्टर बताता तो कभी इंजीनियर तो कभी बड़ा अधिकारी बता लड़कियों को झांसा देकर उससे शादी रचाता था और घर में रखे कीमती सामान चुराकर रफ्फूचक्कर हो जाता था। 


वह यह सब फर्जीवाड़ा सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर करता था। महेश ने तुमकुरु इलाके में एक फर्जी क्लिनिक भी खोल रखा था जहां एक नर्स भी बहाल कर लिया था। पुलिस ने महेश को गिरफ्तार कर लिया है। उससे जब पूछताछ की गयी तब महेश ने बताया कि उसकी अंग्रेजी अच्छी नहीं है जिसके कारण कई लड़कियों ने शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर देती थी। इसलिए उसने कभी वैसी लड़कियों से नहीं मिला जो काफी पढ़ी लिखी हो। लेकिन इस बार एक पढ़ी लिखी लड़की के चक्कर में वह फंस कर सलाखों के पीछे पहुंच गया। आज वह अपनी करतूत पर आंसू बहा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।