खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
10-Jul-2023 12:56 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: सीबीआई द्वारा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के मामले को लेकर आज विधानसभा में बीजेपी नेता सरकार पर हमलावर बने रहे। बीजेपी का कहना है कि भ्रष्टाचार में जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले नीतीश कुमार तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने पर क्यों चुप हैं। नीतीश कुमार की क्षवि एक स्वच्छ राजनेता की रही है, अगर आज वे भ्रष्टाचारियों के साथ घूम रहे हैं तो यह उनके पतन की शुरुआत है। बीजेपी विधायक हरिभूषण सिंह बचौल ने कहा है कि अगर नीतीश को अपनी क्षवि बरकरार रखनी है तो उन्हें तेजस्वी यादव से इस्तीफा लेना होगा।
बीजेपी विधायक हरिभूषण सिंह बचौल ने कहा कि जिस मामले में तेजस्वी के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल किया है वह आज का नहीं बल्कि सालों पुराना मामला है। सीबीआई की जांच में तेजस्वी यादव दोषी पाए गए हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव को कानून का सामना करना पड़ेगा। भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए जाने के बाद तेजस्वी यादव और उनका साथ देने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अविलंब अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
उन्होंने कहा क नीतीश कुमार का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि वे ऐसे लोगों से बिना देर किए इस्तीफा लेते हैं। नीतीश कुमार पहले भी कई मंत्रियों से भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद इस्तीफा ले चुके हैं ऐसे में तेजस्वी से भी उन्हें इस्तीफा ले लेना चाहिए और अगर तेजस्वी इस्तीफा नहीं दे रहे हैं तो मुख्यमंत्री को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। सुशासन और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले नीतीश कुमार अगर भ्रष्टाचारियों को साथ लेकर घूम रहे हैं तो यह उनके पतन की शुरुआत है।