Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई
19-Apr-2024 08:26 AM
By First Bihar
MUNGER : इस वक्त की बड़ी खबर जमुई लोकसभा सीट से निकलकर सामने आ रही है जहां सुबह के 8:30 बजने को है लेकिन अभी तक बूथ संख्या 154 पर मतदान शुरू नहीं हुआ है। इलाका वैसे तो नक्सली प्रभाव इलाका माना जाता है लेकिन चुनाव आयोग की तरफ से इसे नक्सल प्रभावित बूथ से अलग रखा गया है इसके बावजूद अब तक इस पोलिंग बूथ पर चुनाव शुरू नहीं हो पाए इसके पीछे की वजह एवं का खराब होना बताया जा रहा है।
वहीं, इसी लोकसभा सीट इलाके के बूथ नम्बर 182 और 183 पर भी कई तरह की शिकायत निकल कर सामने आ रही है। यहां से राजकीय मध्य विद्यालय बनहरा के बूथ नम्बर 182 और 183 पर नहीं रहने के करण बिना मतदान किए ही लौट रहे हैं मतदाता,इस इलाक़े के मतदाताओं के बीच BLO द्वारा पर्ची नहीं बांटी गई है।
नवादा रजौली के सवैया ताड़ पंचायत स्थित उर्दू मध्य विद्यालय सिमरातरी के बूथ संख्या 337 का ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण थोड़ी देर के लिए मतदान बाधित हुआ। हालांकि, इसके बाद चुनाव आयोग की टीम ने इसका जल्द ही निदान किया। वहीं रजौली के गढ़ दिबौर के पंचायत भवन पूर्वी भाग बूथ संख्या
उधर, रजौली के गढ़ दिबौर के पंचायत भवन पूर्वी भाग बूथ संख्या 323 का ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान शुरू नहीं हो पाया है। जबकि नवादा के बूथ नंबर 88 पर ईवीएम में तकनीकी खराबी की वजह से वोटिंग शुरू नहीं हुई है। हालांकि, कुछ देर में सब कुछ ठीक हो गया और मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई।नवादा में महिलाओं में वोटिंग को लेकर उत्साह दिख रहा है। महिलाएं सुबह से बूथ पर कतार में खड़ी हैं। उनका कहना है कि पहले मतदान फिर होगा जलपान।