ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / BIHAR CRIME : खैनी दुकानदार को अपराधियों ने मारी बैक टू बैक 5...

BIHAR CRIME : खैनी दुकानदार को अपराधियों ने मारी बैक टू बैक 5 गोली, हालत गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल

15-Oct-2024 12:22 PM

By RAKESH

ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई, गोलीबारी की खबरें निकलकर कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आया है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक खैनी दुकानदार को गोलियों से भून डाला है। 


जानकारी के अनुसार, आरा में मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक खैनी दुकानदार पर बैक टू बैक पांच गोलियां चला दी। जिसमें दो गोली खैनी दुकानदार को लग गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में अफरातफरी माहौल कायम हो गया। वहीं घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी खैनी दुकानदार को आनन फानन में कोईलवर पीएससी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने खैनी दुकानदार की स्थिति को चिंताजनक देखते हुए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 


वहीं, गोलीबारी के इस घटना के पीछे का मकसद  रंगदारी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस की जांच के उपरांत ही इस घटना के पीछे का सच सामने आएगा। छह दिन पूर्व मोबाइल पर सिपाही गैंग द्वारा पांच लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई थी। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी 6 दिन पूर्व करीब 8:30 बजे रात में उनके मोबाइल पर कॉल आया था, हमने थाना में शिकायत भी दर्ज कराया है।  लेकिन, अचनाक से इस तरह की घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है।


बताया जा रहा है कि जख्मी व्यक्ति स्वर्गीय कपूर चंद्र चौधरी का 50 वर्षीय पुत्र रामदयाल चौधरी है जो कोईलवर स्थित कपिल देव चौक के समीप खैनी का दुकान चलाता है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आरा एसडीपीओ 2 रंजीत कुमार और कोईलवर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। वहीं प्रत्यदर्शियों की माने तो मोटरसाइकिल पर सवार हथियारबंद अपराधी दो की संख्या में आएं थे और गोली मारने के बाद वह छपरा की तरफ भाग निकले।