Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
24-Dec-2023 12:33 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आ यानी रविवार को एक कार्यक्रम में एक बार फिर से मेडल लाओ नौकरी पाओ का नारा दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को सिर्फ पढ़ाई-लिखाई ही नहीं खेलकूद में भी ध्यान देने की जरूरत है। बिहार में मेडल लाकर कोई बीडीओ, कोई इंस्पेक्टर बन रहा है। जल्द ही 81 लोगों को नौकरी दी जाएगी।
तेजस्वी यादव ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि जो मेडल लाएगा, वो नौकरी पाएगा। बेरोजगारी आज की तारीख में दुश्मन है। युवा पढ़ लिखकर भी नौकरी नहीं पाते हैं। डिग्री रहती है लेकिन नौकरी नहीं मिलती। इसके लिए बिहार सरकार नई पॉलिसी लेकर आई है। इसके तहत 81 खिलाड़ियों को अधिकारी बनाया गया है। कोई एसआई तो कोई बीडीओ बन रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत कर जल्द ही इन सभी को जॉइनिंग लेटर जल्द दिया जाएगा।
मालूम हो कि, बिहार सरकार की ओर से लगातार बेरोजगारों को नौकरी देने की कवायद की जा रही है। इसी क्रम में 1 लाख 20 हजार बीपीएससी से बहाल शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग सहित ग्रामीण कार्य विभाग में बंपर बहाली निकल रही है। साथ ही बिहार के युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों और विभागों में नियुक्त किया जा रहा है। उसी कड़ी में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर आई है।
उधर, छात्र आंदोलन के नायक जय प्रकाश नारायण पर बनने वाली फिल्म में लालू यादव का भी किरदार होने की बात कहते हुए तेजस्वी यादव ने कहा की इस फिल्म के निदेशक कल हमारे घर पापा से मुलाकात करने आए थे। सोनी लिव के पर यह वेब सीरिज आएगी। इसमें जय प्रकाश जी के दौरकी कहानी होगी। मेरे पिता लालू जी की भी कहानी होगी और बिहार की चर्चा होगी। यह सब बिहार में काम हो रहा है और यह अच्छी बात है।