बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
16-Sep-2023 04:38 PM
By FIRST BIHAR
SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां मथुरापुर गर्ल्स स्कूल में मिड डे मील में खिचड़ी खाने के बाद एक साथ पचास से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी। सभी बच्चों को उल्टी होने लगी जिसके बाद आनन-फानन में बच्चों को पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए सभी को सदर अस्पताल में रेफर किया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि अब सभी बच्चे खतरे से बाहर है।
मिड डे मील में खिचड़ी खाने के बाद से उल्टी होने की शिकायत पर 50 से अधिक बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मथुरापुर गर्ल्स स्कूल में मिड डे मील में सल्फास होने का शक लोग कर रहे है। बताया जाता है कि खिचड़ी में सल्फर था जिसे खाने के बाद ही बच्चों को उल्टियां होने लगी। सभी की तबीयत बिगड़ गयी। 50 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है कि मथुरापुर उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में मीड डे मिल खाने के बाद ही इन बच्चों की तबीयत बिगड़ी है। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। लेकिन मिड डे मील में सल्फास होने की आशंका जतायी जा रही है हालांकि इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि खिचड़ी में सल्फर था या नहीं।