ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / खेत से चना उखाड़ रहे थे दबंग, मना करने पर किसान को पीट-पीटकर...

खेत से चना उखाड़ रहे थे दबंग, मना करने पर किसान को पीट-पीटकर मार डाला

19-Mar-2022 01:47 PM

JAMUI: जमुई में दबंगों ने एक किसान को पीट-पीटकर मार डाला। घटना से गुस्साएं लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जमकर हंगामा मचाया। इस घटना में कुल 11 लोगों को खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना जमुई के लछुआड़ थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव की जहां दबंगों ने एक किसान की हत्या कर दी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नवाबगंज गांव के रहने वाले ललित अपने खेत में घूम रहा था। इसी बीच भूल्लों गांव के कुछ दबंग उसकी खेत से चना उखाड़ रहे थे जब ललित ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तब दबंगों ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। 


मारपीट की जानकारी मिलते ही ललित के पिता अर्जुन तांती बीच-बचाव करने पहुंचे तब दबंगों ने लाठी डंडे से उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बाप-बेटे की इस कदर पिटाई कर दी दोनों गंभीर रुप से घायल होकर वही गिर पड़े। जिसके बाद ग्रामीण दोनों को लेकर सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टरों ने ललित के पिता अर्जुन तांती को मृत घोषित कर दिया। 


वही बेटे ललित की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जमुई रेफर कर दिया। इस घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही सिकंदरा सर्किल इस्पेक्टर अरविंद कुमार समेत कई थानों के थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा गया। इस मामले में कुल 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।