ब्रेकिंग न्यूज़

लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट बिहार में पैदल यात्रा पर निकलेंगे तेज प्रताप यादव, मीडिया से बोले...जयचंदों ने आरजेडी को बर्बाद कर दिया गोपालगंज: कोचिंग के लिए निकले 2 छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, फिरौती के लिए कॉल आने से मचा हड़कंप NEET EXAM: NEET UG 2026 में बड़ा बदलाव: ये गलती हुई तो रिजेक्ट हो जाएगा फॉर्म, जानिए क्या है नया नियम? आरा में कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण तेज, 16.92 एकड़ में बन रहा हाईटेक कैंपस, छात्रों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं अजित पवार की तेरहवीं के बीच शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती

खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर तेंदुआ का हमला, दोनों की हालत गंभीर

खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर तेंदुआ का हमला, दोनों की हालत गंभीर

06-Jan-2023 08:17 AM

SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना इलाके के रामनगरा गांव में खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर तेंदुआ ने हमला कर दिया है। हमले से दोनों महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद इन दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में जख्मी महिला की पहचान रीगा के रामनगर वार्ड तीन निवासी रामजनम सिंह की पत्नी कुमकुम देवी और सुरेंद्र सिंह की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। इस हमले के बाद तेंदुआ के गन्ने की खेत में छुपे होने की ख़बर है। वहीं, इन घायल महिलाओं का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि, इन दोनों के हाथ को जानवर ने बुरी तरह से घायल कर दिया है। इसके अलावा पीठ और पंजरा में भी जख्म के निशान हैं।


इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, दोनों महिलाएं शाम में आलू की खेत में निकौनी कर रही थी। इसी बीच तेंदुआ जैसे जानवर ने इनपर हमला कर दिया। इसके बाद शोर गुल सुनकर आप पास के लोग दौड़े तो तेंदुआ बगल के गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। इस घटना में घायल महिला ने बताया कि जानवर बाघ के जैसा दिख रहा था, उसके शरीर पर पिला और काला धब्बा भी था उसका मुंह काफी बड़ा था।


बताते चलें कि, इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग अपनी घर के बहार लाठी दंडा लेकर बैठ हुए हैं। इस घटना की सूचना डीएम को दे दी गई है। वहीं सुचना के बाद स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट हो चुकी है। हमलावर जानवर को पकड़ने या भगाने की कोशिश की जा रही है।