Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
31-Aug-2024 12:57 PM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर हर दिन कहीं ने कहीं से अपराध से जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आ ही जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक व्यवसायी की निर्मम हत्या कर दी गयी है। यह घटना पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र की है। व्यवसायी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान चैता पंचायत के बाजार टोला वार्ड नंबर तीन निवासी छोटे लाल साह(40) था। वह आलू-प्याज का था थोक व्यवसायी था। चैता पंचायत के ही वार्ड नं 2 स्थित उसके धान के खेत में देर रात सोये अवस्था में धारदार हथियार से सिर पर हमला कर उसका मर्डर कर दिया गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार छोटे लाल साह घर से कुछ दूर स्थित अपने धान की फसल में मोटर से पानी पटाने गया था।
पानी पटाने के बाद वहीं खटिया पर सो गया। इसी दौरान देर रात उसकी हत्या कर दी गयी। रात में किसी को पता नहीं चला। अहले सुबह लोग जब खेत की ओर निकले तो छोटे लाल को कटा हुआ पाया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। मृतक अच्छे लाल के रिजन दहाड़ मारकर रोते हुए देखे गये।
स्थानीय लोगों से घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुबोध कुमार,इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष शकुन्तला कुमारी घटनास्थल पर पहुंच गए और अपने स्तर से जांच में जुट गए। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों की मांग पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। मुजफ्फरपुर से आयी फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की व नमूने एकत्र किए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसी को भी घटना पर विश्वास नहीं हो रहा था। अब तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।