ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत

Home / news / खेसारी लाल यादव से फिर परेशान हुए पूर्व जज मार्कंडेय काटजू, कहा- ई...

खेसारी लाल यादव से फिर परेशान हुए पूर्व जज मार्कंडेय काटजू, कहा- ई जान के पीछे पड़ गवा है ससुरा

03-Mar-2021 02:53 PM

PATNA : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने गानों के लिए भी जाने जाते हैं. खेसारी के गाने लोगों को खूब पसंद आते है. अब हाल यह है कि खेसारी लाल यादव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने टिप्पणी की है. पूर्व जज काटजू ने खेसारी लाल के एक गाने को लेकर टिप्पणी करते हुए लिखा कि खेसारी लाल तो हमारी जान के पीछे ही पड़ गए है. मेरा मजाक उड़ाने के लिए मेरे ऊपर एक और गाना बना दिया.


दरअसल ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब सोमवार को खेसारी लाल का होली पर एक गाना रिलीज हुआ और गाने के बोल कुछ इस तरह है, 'पापा बन गईले मार्कंडेय बाबा'. आपको बतादें कि गाने में कई बार मार्कंडेय नाम का जिक्र किया गया है जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने टिपण्णी की.


खेसारी लाल यादव के लाखों फैंस है और जब यह गाना सोशल प्लेटफार्म पर रिलीज़ हुआ तो इस गाने ने घमाल मचा दिया. इस गाने के सामने आते ही इसपर लाखों व्यूज आ गए. हालांकि, कई ऐसे लोग भी है जो खेसारी लाल के इस गाने को लेकर उन्हें क्रिटिसाइज भी कर रहे हैं. लेकिन, उनके फैंस को ये गाना बहुत पसंद आ रहा है. 


बता दें कि खेसारी लाल के एक सांग को मार्कंडेय काटजू ने पहले भी साझा किया था. सोशल मीडिया पर गाने को शेयर करते हुए मार्कंडेय ने लिखा था कि बिहारियों ने मुझ पर जवाबी हमला किया है. दरअसल, साल 2019 में होली के अवसर पर खेसारी लाल का 'लवंडा बाबा के फगुआ' गाना रिलीज हुआ था. इस गाने में भी मार्कंडेय नाम का बहुत बार जिक्र किया गया.  इसके अलावा बात करें खेसारी लाल यादव के करियर की तो खेसारी इन दिनों अपने और एक्ट्रेस काजल राघवानी के बीच विवादों को लेकर चर्चे में हैं. वही खेसारी कि दो मूवी आने वाली है जिनमे एक "लिट्टी चोखा" है और दूसरी होली के मौके पर रिलीज़ की जायेगी.