ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session : वित्त मंत्री विजेंद्र यादव थोड़ी देर में पेश करेंगे आम बजट, लाल सूटकेस लेकर पहुंचे सदन Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna bullet train : वाराणसी से पटना का सफर सिर्फ 1 घंटे में! बिहार को पहली बुलेट ट्रेन की सौगात, सिलीगुड़ी तक चलेगी Bihar News: बिहार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, नदी में छलांग लगाने जा रही महिला और उसके बच्चे की बचाई जान Patna traffic : पटना में जाम से मिलेगी राहत: ट्रैफिक पुलिस का नया मास्टरप्लान, यू-टर्न और कट होंगे बंद Bihar doctor salary hike : बिहार में डॉक्टरों का वेतन बढ़ा, रिमोट इलाकों में काम करने वालों को भी बढ़ेगा प्रोत्साहन राशि Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Legislative Council : बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली पर विपक्ष ने उठाया सवाल, कहा- आँख के इलाज के लिए जाता होता है दिल्ली, मंत्री का जवाब - आप खुद इलाज करवाने के लिए मुझसे करवाते हैं पैरवी

भोजपुरी हीरो खेसारी लाल यादव का छपरा में एक्सीडेंट ! यहां देखें पूरा Video

भोजपुरी हीरो खेसारी लाल यादव का छपरा में एक्सीडेंट ! यहां देखें पूरा Video

01-Mar-2020 12:47 PM

PATNA : भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के एक्सीडेंट की खबर सुनते ही हैरानी हो रही है. खेसारी भोजपुरी में कई फिल्मे कर चुके हैं. उन्होंने कई कामयाबी को हासिल किया है. लेकिन अचानक से खेसारी की सड़क हादसे में शिकार होने की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है. सड़क हादसे में खेसारी के घायल होने की बात कही जा रही है. यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फ़ैल रही है. 


घटना देवरिया महोत्सव से खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम देख कर लौट रहे एक शख्स से जुड़ी है. सड़क हादसे में जिसकी मौत हो गई. लेकिन लोग इसे खेसारी का ही एक्सीडेंट बता रहे हैं. जिसके कारण उनके फैंस को हैरानी-परेशानी हो रही है. सड़क एक्सीडेंट में खुद को घायल होने की खबर देखकर खेसारी लाल खुद भी हैरान हो गए. फैंस को परेशान देख कर खेसारी को खुद फेसबुक पर लाइव आना पड़ा.


फेसबुक लाइव पर खेसारी ने अपने फैंस से कहा कि 'मैं ठीक हूं. मैं अभी इलाहबाद में शूटिंग कर रहा हूं. सड़क हादसा जैसा कुछ नहीं है.' उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा "काहे हमरा मुआवे पर लागल बाड़ा लोग. केकरा हमरा जियला से ढेर तकलीफ बा भाई. अभी मैं फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं. अभी मूवी का नाम नहीं रखा गया है. हालांकि जल्द  ही हमलोग इसका नाम भी रख लेंगे. फ़िलहाल इस फिल्म का नाम 'मनटुआ की  नानी' है. उन्होंने आगे कहा कि एक्सीडेंट की फेक न्यूज़ फैलाई जा रही है.  




इस दौरान फेसबुक लाइव में भोजपुरी फिल्म 'जिला चंपारण, कुली नंबर वन और राजा जानी के डायरेक्टर लाल बाबू पंडित दयाल भी जुड़े. जिन्होंने बताया कि खेसारी बिलकुल स्वस्थ हैं. इस फेसबुक लाइव में खेसारी ने कहा कि एक अलग न्यूज़ भी है. हाल ही में 'मेहंदी लगा के रखना 3' फिल्म का गाना ' लगा के वैसलीन रिलीज हुआ है. आप सभी इस गाने को एन्जॉय कीजिये और अपने बेटे को आर्शीवाद और प्यार देते रहिये.