पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
27-Feb-2024 05:46 PM
By First Bihar
PATNA: महागठबंधन के तीन विधायकों के अचानक पाला बदलने के बाद बिहार की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है। एक तरफ जहां कांग्रेस ने पाला बदलने वाले अपने दोनों विधायकों को गद्दार बता दिया है तो वहीं आरजेडी खेमें में खामोशी छाई हुई है। विधायकों के पाला बदलने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी पर तीखा तंज किया है और कहा है कि खेला की बात कहने वाले को हमलोग बार-बार खिलौना देने का काम कर रहे हैं।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलकर बीजेपी के साथ जाने के बाद से ही पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और कांग्रेस बिहार में बड़े खेला का दावा कर रहे थे। तेजस्वी ने दावा किया था कि नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा खेला होगा। कांग्रेस ने जहां अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले तेलंगाना शिफ्ट कर दिया था तो वहीं आरजेडी ने अपने विधायकों को तेजस्वी के सरकारी आवास में नजरबंद कर दिया था।
तेजस्वी के खेला करने वाले बयान पर उस वक्त सम्राट चौधरी ने कहा था कि जो खेल करने की बात कह रहा है उसे हमलोग खेलने के लिए बड़ा खिलौना देंगे और वही हुआ। विधानसभा में जब फ्लोर टेस्ट हुआ तो उल्टे तेजस्वी के साथ खेला हो गया और आरजेडी के तीन विधायकों ने पाला बदल लिया था और विधानसभा में सत्ता पक्ष में जाकर बैठ गए थे, जिसके बाद तेजस्वी और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था। मंगलवार को कांग्रेस के दो और आरजेडी के एक विधायक ने अचानक पाला बदल लिया और बीजेपी में शामिल हो गए।
विधायकों के पाला बदले पर सम्राट चौधरी ने कहा कि वो माई-बाप की पार्टी है, मेरा आग्रह है कि वे मां-बाप की सेवा करें। हम लोगों के लिए मां-बाप पूरा बिहार और बिहार की जनता है और इसपर जो लोग भरोसा करेंगे वे हमारे साथ होंगे। हमनें तो कहा नहीं था कि खेला करेंगे और जिसने खेला कहा था उस बच्चे को हमलोग बार-बार खिलौनी देने का काम कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि अभी और भी विपक्ष के विधायक टूटेंगे? इस सवाल पर सम्राट ने कहा कि अब किसी को बच्चे पर भरोसा नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं।