ब्रेकिंग न्यूज़

प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर देखो-देखो गद्दार आ रहा है: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी

खेला करने वाले JDU विधायकों को सामने बिठाकर पूछेंगे नीतीश-राजद से कितना माल मिला था?

खेला करने वाले JDU विधायकों को सामने बिठाकर पूछेंगे नीतीश-राजद से कितना माल मिला था?

13-Feb-2024 05:47 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज फिर कहा है कि विधानसभा में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और सरकार के फ्लोर टेस्ट में हुई गड़बड़ी की वे सख्ती से जांच करायेंगे. नीतीश ने आज ऐलान किया-जो विधायक गड़बड़ करने चले थे, उनको सामने बिठा कर पूछेंगे कि राजद से कितना माल मिला था. किसको कितना मिला उसे जान कर किसी को छोड़ेंगे नहीं. 


विधानसभा में बोले नीतीश

नीतीश कुमार ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान बोलते हुए कहा कि उनकी पार्टी के विधायकों को तोड़ने की साजिश रची गयी थी. अब ऐसे सब विधायकों को बैठा कर पूछेंगे कि कितना माल मिला था. घचपच करने के लिए किसको क्या दिया गया था. नीतीश कुमार ने कहा कि किसको कितना दिया गया है, सबकी जांच करवायेंगे. गड़बड़ करने वालों को छोड़ेंगे नहीं. ऐसे विधायक भूल जाते हैं कि अगर सदन में पार्टी की बात नहीं मानी तो सदस्यता चली जायेगी. फिर लौट कर विधायक नहीं बनेंगे. 


झूठा दावा कर रहे हैं तेजस्वी

नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने बिहार को बदहाली से बाहर निकाला. सारे लोग जानते हैं कि 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी. लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे. कहीं सड़क नहीं था. लेकिन सत्ता में आने के बाद मैंने बिहार की स्थिति बदली. अब जो लोग कुछ दिन के लिए मेरे साथ आये वे क्लेम कर रहे हैं कि उन्होंने सारा काम किया. 


नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले कितने लोगों को नौकरी दी गयी थी. जो लोग आज दावा कर रहे हैं वे बतायें. पति-पत्नी का राज था 15 सालों तक. क्या काम किया था. काम हमने किया और दावा कोई और कर रहा है. हमने अपने शासन काल में 5 लाख 35 हजार बेरोजगारों को पहले ही नौकरी दी थी. अब नियुक्ति का दौर शुरू किया है. एक साल में 8 लाख लोगों को नौकरी दे देंगे. अगले विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में 10 लाख से ज्यादा बेरोजगारों को नौकरी दे दी जायेगी.


जातीय गणना मेरी सोच 

नीतीश कुमार ने कहा कि लोग जातीय गणना का श्रेय ले रहा है. मैंने 1990 से जातीय गणना के लिए कोशिश की. उस समय के प्रधानमंत्री वी.पी. सिंह को जाकर कहा था कि जातीय गणना कराइये. बाद में बिहार विधानसभा से प्रस्ताव पारित कराया. दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री से मिले. जब पूरे देश में जातीय गणना नहीं हुई तो हमने बिहार में कराने का फैसला लिया. अब दूसरे लोग श्रेय ले रहे हैं. कह रहे हैं कि लालू यादव ने जातीय गणना करायी. लालू यादव का क्यो रोल था इसमें.


नीतीश कुमार ने आज तेजस्वी यादव के साथ साथ लालू और राबडी पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि लालू यादव तो अति पिछड़ा का आरक्षण खत्म करना चाहते थे. 1990 में ही इसकी साजिश हो रही थी कि पिछड़ों और अति पिछड़ों को एक कर दिया जाये. लेकिन मैंने उस वक्त कहा था कि खबरदार, ऐसा नहीं करने देंगे. नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने ही लालू यादव को 1990 में मुख्यमंत्री बनवाया था. पार्टी के ही लोग लालू यादव को किसी सूरत में मुख्यमंत्री बनाने के लिए राजी नहीं थे. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2025 के अगले विधानसभा चुनाव में एनडीए 200 से ज्यादा सीट जीतेगी. लोकसभा चुनाव में तो सारे 40 सीटों पर जीत तय है.