BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
04-Mar-2023 07:59 PM
By First Bihar
MADHEPURA: जेडीयू से अलग होकर नई पार्टी बनाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों बिहार यात्रा पर निकले हैं। विरासत बचाओ नमन यात्रा के जरिए कुशवाहा घूम-घूमकर सरकार की नाकामियों को जनता के सामने उजागर कर रहे हैं। मधेपुरा पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। कुशवाहा ने कहा है कि जेडीयू के अच्छे नेता पार्टी छोड़कर अलग हो जाएंगे और जल्द ही जेडीयू का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।
राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि जेडीयू में अब शायद ही कुछ ऐसे नेता बचे हैं जो पार्टी में मन से जुड़े हुए हैं। अधिकतर नेता इधर-उधर बात कर रहे हैं और जल्द ही जेडीयू को अलविदा कह देंगे। जेडीयू का अब लगभग-लगभग अस्तित्व खत्म हो चुका है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि बड़ी संख्या में जेडीयू के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं और राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू छोड़ने से पहले वे जिन बातों को कह रहे थे, वे बातें अब सच साबित हो रही हैं।
बता दें कि नीतीश कुमार द्वारा तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित करने के बाद से जेडीयू में घमासान मचा हुआ है। कुछवाहा के जेडीयू से अलग होने के बाद गुरुवार को जेडीयू से रेखा गुप्ता और राम लक्ष्मण सिंह कुशवाहा के आलावा करीब तीन दर्जन से अधिक नेता जेडीयू छोड़कर राष्ट्रीय लोक जनता दल में शामिल हो गए। पटना में शुक्रवार को पूर्व सांसद मीना सिंह ने भी जेडीयू से इस्तीफा दे दिया। मीना सिंह कुशवाहा के साथ तो नहीं गईं लेकिन बीजेपी ने एलान किया कि मीना सिंह बीजेपी में शामिल होंगी।