ब्रेकिंग न्यूज़

Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह

खत्म हुआ मानसून का इंतजार, आज से बदलेगा पटना का मौसम; कल से होगी झमाझम बारिश

खत्म हुआ मानसून का इंतजार, आज से बदलेगा पटना का मौसम; कल से होगी झमाझम  बारिश

20-Jun-2024 07:39 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में मानसून का इंतजार खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। 20 जून को बिहार में मानसून के दाखिल होने के साथ ही राजधानी के आस पास के इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। जो लगातार एक सप्ताह तक जारी रह सकती है।


दरअसल, 19 जून को मानसून का रुख बंगाल से बिहार की ओर हुआ।जिससे आज अहले सुबह राजधानी के आस पास के इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली। सबसे ज्यादा झमाझम बारिश के असर 22 जून को बताया जा रहा है। 



बताया जा रहा है कि, दिनों दिन आसमान में बादल का घनत्व बढ़ता जा रहा है। लिहाजा मानसूनी वर्षा का आगाज 20 जून से हो गया है।


आपको बताते चलें कि, 20 जून से पहले यानी 19 जून की रात को ही पूर्णिया के रास्ते मानसून का बिहार में आगमन हो गया. मानसून आने के बाद 4-5 दिनों तक सीमांचल क्षेत्र में जमकर बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में शुरुआती मानसून से बाढ़ आने की आशंका भी है।


दक्षिण-पश्चिमी मानसून की टर्फ लाइन बिहार और बंगाल के बीच है। किशनगंज और पूर्णिया के रास्ते इसका राज्य में आगमन हुआ है। 20 जून से सीमांचल और आसपास के क्षेत्र में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। 22 जून को सबसे ज्यादा झमाझम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।