ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

डेढ़ महीनों तक नहीं बजेगी शहनाई, खरमास ने लगाया शादी पर ब्रेक, जानिए.. कब से होगा शुरू

14-Mar-2023 05:42 PM

By First Bihar

DESK: हर वर्ष खारमास साल में दो बार आता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब सूर्य मीन या धनु राशि में जाते हैं, तो इस राशि परिवर्तन के कारण खरमास शुरू होता है। हिन्दू धर्म में खरमास को अशुभ माना जाता है। इसी कारण खरमास के दौरान शादी, विवाह या किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इस वर्ष खरमास 15 मार्च से शुरू होने वाला है। सूर्य 15 मार्च को सुबह 6.34 में मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 14 अप्रैल को दोपहर 2.57 तक मीन राशि में विराज रहेंगे। इस बीच हिन्दू धर्म में सभी प्रकार के शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। 


दरअसल, खरमास के कारण करीब एक महीने तक किसी प्रकार का शुभ कार्य हिन्दू धर्म में नहीं किया जाएगा। वहीं 30 अप्रैल से बृहस्पति के पूर्व दिशा में उदित होने के बाद शादी, विवाह और हर प्रकार की शुभ कार्य शुरू हो जाएगी। बता दें कि मई और जून के महीने में शादी के लिए कई शुभ मुहर्त हैं।  


मई के महीने में मांगलिक कार्य के लिए 14 दिन शुभ है। जो कि  4, 6, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 20, 21, 22, 27, 29 और 30 मई हैं। वहीं जून के महीनें में मांगलिक कार्य के लिए 11 दिन शुभ है, जो कि 1, 3, 5, 6, 7, 11, 12, 23, 24, 26 और 27 जून है। पुरोहितों की मानें तो ये दोनों महीने लग्न के लिए शुभ हैं। जिसमें शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं।