अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
07-Jan-2023 04:03 PM
PATNA: नीतीश कुमार के खिलाफ हल्ला बोल रहे राजद के विधायक सुधाकर सिंह को खरमास के बाद पार्टी से निकाल दिया जायेगा. ये एलान लालू यादव या तेजस्वी यादव ने नहीं किया है बल्कि जेडीयू ने ये भविष्यवाणी की है. जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज मीडिया से कहा-सुधाकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए खरमास तक का इंतजार कीजिये. खरमास खत्म होते ही राजद में शुभ काम होगा।
नीतीश ने तय की सुधाकर के खिलाफ कार्रवाई?
जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज प्रेस कांफ्रेंस में सुधाकर सिंह की राजद में मियाद बतायी. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमने सुधाकर सिंह के बयान को लेकर अपनी आपत्ति जतायी थी. लेकिन राजद के लोग खरमास में शुभ काम नहीं करना चाह रहे हैं. खरमास खत्म होने का इंतजार करिये, उसके बाद सुधाकर सिंह को लेकर शुभ काम हो जायेगा. ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि क्या नीतीश कुमार ने सुधाकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की समयसीमा तय की है. सुधाकर सिंह के बयान पर तेजस्वी ने आपत्ति जरूर जतायी थी लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई कब होगी ये नहीं बताया था. अब जेडीयू के नेता बता रहे हैं कि कार्रवाई कब होगी।
कहीं और से आयी स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं राजद नेता
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राजद के विधायक ही नहीं बल्कि उस पार्टी के एक प्रवक्ता ने भी बयान दिया था. दोनों बयान को देख कर लग रहा है कि दोनों की स्क्रिप्ट एक ही जगह लिखी गयी है और वहीं से दोनों को भेजा गया था. पत्रकारों ने सवाल पूछा कि सुशील मोदी ने कहा है कि लालू यादव के कहने पर सुधाकर सिंह बयान दे रहे हैं . क्या जेडीयू भी यही मान रही है कि स्क्रिप्ट वहीं से आ रही है. उपेंद्र कुशवाहा ने इसका जवाब नहीं दिया।
सफाई देने के लिए बुलायी प्रेस कांफ्रेंस
वैसे उपेंद्र कुशवाहा ने ये प्रेस कांफ्रेंस सफाई देने के लिए बुलायी थी. उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले मैंने भाजपा नेता सुशील मोदी को जन्मदिन की शुभकामना दी थी. इसके बाद कई तरह की चर्चा हो रही है. जबकि हकीकत ये है कि हमारा विरोध भाजपा की विचारधारा से है, उसके किसी नेता से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है. ऐसे में जन्मदिन की शुभकामना देने से मैं भाजपा का समर्थक नहीं हो गया. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 14 जनवरी को उनके दही-चूडा भोज पर भी कई तरह की चर्चा हो रही है. ये सब गलत है. वे मजबूती के साथ नीतीश कुमार के साथ खड़े हैं औऱ खड़े रहेंगे।