बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
17-Aug-2023 08:09 AM
By First Bihar
PATNA : देश में अगले साल अप्रैल के महीने में लोकसभा चुनाव करवाए जाने की घोषणा की जा सकती है। इसको लेकर कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय नेतृत्व दिल्ली में सभी राज्य के नेताओं की अलग-अलग बैठक की जा रही है। लेकिन,अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक बिहार कांग्रेस की बैठक टाल दी गई है। इसके पीछे की वजह राहुल गांधी का दिल्ली में नहीं रहना बताया जा रहा है।
दरअसल, राजधानी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के अलग-अलग राज्यों के टीम को बुलाकर उनके साथ सीट शेयरिंग के फार्मूले समेत आने वाले समय में तमाम राजनीतिक गतिविधियों को लेकर बातचीत की करने को लेकर बैठक बुलाई गई है। बिहार से प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश सिंह, सीएलपी लीडर शकील अहमद खान समेत सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री और अन्य सीनियर नेता को दिल्ली बुलाया गया था। दिल्ली में होने वाले बिहार कांग्रेस की टीम की बैठक टल गई है। के पीछे यह कर दिया गया है हिमाचल प्रदेश की आपदा को लेकर राहुल गांधी गुरुवार को वहां जा रहे हैं इसलिए बिहार कांग्रेस की बैठक स्थगित की जाती है।
वहीं, दूसरी तरफ इस बात की भी चर्चा तेज है कि बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह ने बिहार कमेटी के सदस्यों का नाम अलग-अलग दिए हैं जिस कारण मामला फंसा हुआ है। हकीकत यह है कि कमेटी के गठन को लेकर प्रभारी भक्त चरण दास और प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश सिंह में अभी भी तनातनी कायम है। कमेटी के नाम पर एक साथ सहमत नहीं होने से बैठक में विवाद उत्पन्न हो सकता था या देखते हुए बिहार कांग्रेस की बैठक फिलहाल स्थगित कर दी गई है।
इधर, कहा जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान पहले दोनों नेताओं को आपस में बैठकर कमेटी के नेताओं पर सहमति बनाने को कहेगा फिर बिहार कांग्रेस की बैठक होगी। फ्री पहुंचे बिहार कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि बिहार कांग्रेस की बैठक कैंसिल होने की सूचना मिल गई है अब बैठक कब होगी यह नहीं बताया गया। लेकिन जल्द ही इसकी बैठक की तारीख जारी की जाएगी।