ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

खरगे के बाद अब बीजेपी नेता के विवादित बोल, सोनिया गांधी को बताया विषकन्या

खरगे के बाद अब बीजेपी नेता के विवादित बोल, सोनिया गांधी को बताया विषकन्या

28-Apr-2023 05:21 PM

By First Bihar

DESK: देश की राजनीति में विवादित टिप्पणी करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सत्ताधारी दल के साथ साथ विपक्षी दलों के नेता एक दूसरे पर बयानो के जहरीली बाण चला रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खरगे के बाद अब बीजेपी के एक विधायक ने विवादित टिप्पणी करते हुए सोनिया गांधी को विषकन्या बता दिया है। इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीएम मोदी को जहरीले सांप के समान बताया था।


दरअसल, कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जहरीले सांप की तरह हैं हालांकि बाद में उन्होंने अपनी सफाई भी दी थी। इसी बीच खरगे के बयान पर पलटवार करते हुए कर्नाटक के बीजेपी विधायक बासनागौड़ा यतनाल ने सोनिया गांधी को ‘विषकन्या’ बता दिया है।


बीजेपी विधायक बासनागौड़ा यतनाल ने कहा है कि पूरी दुनिया ने पीएम मोदी का लोहा माना है। देश ही नही बल्कि विदेशों में उनका रेड कार्पेट से स्वागत किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस प्रधानमंत्री की तुलना कोबरा से करती है। बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस के नेता जिसके इशारों पर नाचते हैं, क्या सोनिया गांधी विषकन्या हैं?  बीजेपी नेता ने सोनिया गांधी को चीन और पाक का एजेंट तक बता दिया है। बीजेपी विधायक द्वारा सोनिया गांधी को लेकर दिए गए इस विवादित बयान के बाद सियासत गर्म हो गई है।