भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....
22-Apr-2023 11:04 AM
By First Bihar
SAMSTIPUR : बिहार में समस्तीपुर में खाना बाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोग झुलस गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। यह हादसा समस्तीपुर जिले उजियारपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां एक घर में खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसमें आधा दर्जन लोग झुलस गए। इन लोगों को तत्काल उजियारपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, उजियारपुर थाना के रायपुर में प्रखंड मुख्यालय के समीप वार्ड 11 में हुआ। संजू देवी घर में खाना बना रही थी। खाना बनाने के दौरान कुकिंग गैस से भड़की आग ने घर को अपने जद में ले लिया। इसी दौरान गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट कर गया जिससे उक्त सभी लोग जख्मी हो गए हल्ला होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई लोगों ने सभी घायलों को तत्काल उजियारपुर पीएससी लाया जहां से सभी को सदर अस्पताल भेजा गया।
इस घटना में घायलों में महेश्वर सहनी के पुत्र सचिन कुमार(7), संजय सहनी (50) उसकी बेटी नीतू कुमारी (10) पुत्र विरेंद्र सहनी (15), व पत्नी संजू देवी (35),सिकंदर कुमार (28) का नाम शामिल है। वहीं चर्चा यह भी है कि घर में गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लगी और वह ब्लास्ट कर गया।
आपको बताते चलें कि, इससे 2 दिन पूर्व भी उजियारपुर मुख्य बाजार में थाना के पास एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में गैस रिफलिंग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट कर गया था जिसमें कंपनी कर्मी समेत 6 लोग घायल हो गए थे। घायलों में दो की स्थिति नाजुक बताई गई है। घर चर्चा यह भी है कि घर में गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लगी और वह ब्लास्ट कर गया।