बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
17-Apr-2024 06:23 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में इन दिनों लगातार आग का तांडव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर आग लगने से एक साथ तीन घर पूरी तरह से जलकर राख हो गये। वही एक घर में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट करने से पांच लोग गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गये।
वहीं घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि एक घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गई। आग इतना भयावह थी कि घर में रखा एक घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस आग लगी में आसपास के घर को भी अपने चपेट में ले लिया।
जिससे आसपास के राम उदेश तांती,रविंद्र तांती, राजा तांती,गीता देवी के घर भी जलकर पूरी तरह से राख हो गया। जिसमे पांच लोग भी आंशिक रूप से झुलस गए। वही घर में रखे अनाज कपड़ा, घरेलू सामग्री जलकर पूरी तरह से राख हो गया। वही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मी टीम को दी काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मी टीम के द्वारा आग पर काबू पाया गया।