Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
16-Feb-2022 06:23 PM
KHAGARIA: बिहार में वार्ड सचिव चुनाव को लेकर खूनी संघर्ष जारी है। ताजा मामला खगड़िया का है, जहां वार्ड सचिव चुनाव के दौरान दो पक्ष आपस में भिंड़ गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक बुजुर्ग को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना बेलदौर थाना क्षेत्र के तरोना गांव के वार्ड संख्या 13 की है। यहां वार्ड सचिव चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच इस खूनी खेल को अंजाम दिया गया।
जानकारी के मुताबिक दिघौन पंचायत के तरोना गांव में वार्ड सचिव चुनाव में एक पक्ष द्वारा की मांग की जा रही थी वहीं दूसरे पक्ष के लोग हाथ उठाकर चुनाव कराने की बात कह रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक बुजुर्ग को पीट-पीटकर घायल कर दिया। आनन-फानन में परिजन घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए लेकर अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक की पहचान तरोना गांव निवासी मो. अब्बास के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मो. शमसुल और मो. कौशर के बीच वार्ड सचिव का चुनाव होना था। मो. शमशुल की तरफ से वोटिंग के माध्यम से चुनाव करने की बात कही जा रही थी जबकि दूसरा पक्ष लोगों का हाथ उठवाकर चुनाव कराने पर अड़ा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों द्वारा थाने में केस दर्ज कराया गया है जिसमें आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनसे कड़ी पूछताछ चल रही है।