मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
11-Sep-2022 09:53 PM
KHAGARIA: सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। गुस्साएं लोगों ने दो हाइवा समेत 5 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान अगुवानी-महेशखूंट पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन लोग नहीं माने जिसके बाद खदेड़ कर लोगों को भगाया गया।
जिसके बाद गुस्साएं लोगों ने एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के बेस कैंप पर हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। लोगों ने पांच गाड़ियों में आग लगा दी। वहीं कई अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान कंपनी के तीन कर्मचारी भी घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।
बताया जाता है कि खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र में हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी थी। इस दौरान एक साइकिल सवार भी घायल हो गया। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मृतक की पहचान श्रीरामपुर ठुठी गांव निवासी तीस वर्षीय कुंदन के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान 48 वर्षीय मुकेश चौधरी के तौर पर हुई।
घटना से गुस्साएं लोग रोड जाम कर हंगामा करने लगे। इस दौरान लोगों ने एसपी सिंगला कंपनी के बेस कैंप र हमला बोलते हुए वहां खड़े दो हाईवा और तीन बाइक को आग के हवाले कर दिया। जिससे अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।