ब्रेकिंग न्यूज़

अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Home / news / बिहार में दो महिलाओं को एक दूसरे के पति से हुआ प्यार, दोनों...

बिहार में दो महिलाओं को एक दूसरे के पति से हुआ प्यार, दोनों ने पति एक्सचेंज किया, बच्चों की भी हुई अदला-बदली

01-Mar-2023 09:38 PM

By First Bihar

KHAGARIA: बिहार के खगड़िया जिले से प्रेम-प्रसंग का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां दो महिलाओं ने अपने पति को एक्सचेंज कर दिया। यही नहीं पति के साथ-साथ बच्चों की भी अदला-बदली कर ली है। मामला सामने आने के बाद इलाके के लोग भी हैरान हैं। पूरे गांव में हसबैंड एक्सचेंज के इस मामले की ही चर्चा हो रही है। 


दरअसल एक दूसरे के पति से दोनों महिलाओं को प्यार हो गया जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के पति को एक्सजेंच कर लिया। दोनों ने एक दूसरे के पति से शादी भी रचा ली। यही नहीं बच्चों की भी अदला-बदली कर ली। एक महिला को चार बच्चे है जबकि दूसरी महिला दो बच्चों की मां है। खगड़िया के चौथम इलाके के इस मामले की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया के हरदिया गांव के रहने वाले नीरज की शादी पसराहा गांव की रुबी देवी से 2009 में हुई थी। दोनों चार बच्चों के माता-पिता बन गये। जनवरी 2022 में रुबी अपने मायके गई हुई थी। जहां उसके गांव के ही एक शख्स मुकेश से प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे को जी जान से चाहने लगे। दोनों को पता था कि वे शादीशुदा है लेकिन कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। जब प्यार किसी को होता है तो अच्छा बुरा सब भूल जाता है। मुकेश और रुबी के साथ भी वही हुआ। मुकेश दो बच्चों का बाप था और रूबी चार बच्चों की मां थी। लेकिन दोनों ने इस बात का परवाह नहीं किया। दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली। शादी के बाद दोनों कही भाग गये।


 लेकिन रुबी के इस कदम से उसका पति नीरज काफी नाराज हो गया। उसने कभी सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था कि उसकी पत्नी यह कदम उठाएगी। नीरज ने रुबी के प्रेमी मुकेश के खिलाफ पत्नी के अपहरण का केस थाने में दर्ज करा दिया। लेकिन दोनों वापस नहीं लौटे। तब नीरज ने मुकेश से बदला लेने की ठान ली। बता दें कि मुकेश की पत्नी का नाम भी रुबी है। नीरज मुकेश की पत्नी रुबी को फोन करके बातचीत करने लगा। दोनों के बीच घंटों बातचीत होने लगी। 


इस दौरान बातचीत कब प्यार में बदली गई दोनों को भी पता नहीं चला। फिर क्या था नीरज और रुबी भी एक दूसरे के बिना नहीं रह पा रहे थे। फिर क्या था 18 फरवरी को वे दोनों भी मंदिर में जाकर शादी कर ली। यूं कहे की इस मामले में पति-पत्नी की अदला-बदली हुई। यही नहीं दोनों महिलाओं के  बच्चे भी एक्सचेंज हो गये। अब इस अजीबो-गरीब मामले की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। हर कोई इस कहानी को सुनकर हैराना है।