Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका
28-Nov-2019 10:09 PM
KHAGARIA : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध के सामने पुलिस ने हथियार डाल दिया है. सूबे में बढ़ते अपराध को कंट्रोल करने में बिहार पुलिस फेल साबित हो रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है खगड़िया से जहां अपराधियों ने मुखिया पति समेत दो लोगों को गोली मार दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जिले के बन्देहरा पंचायत की है. जहां अपराधियों ने बन्देहरा पंचायत की मुखिया खुशबू कुमारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. क्रिमिनलों ने मुखिया के पति समेत दो लोगों को गोली मार दी. गोली लगने के कारण दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक मुखिया खुशबू कुमारी के पति घर में थे. तभी देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने हमला कर दिया. जिसमें उनको गोली लग गई.
वारदात की खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई. आनन-फानन में कई लोग मौके पर पहुंचे. मुखिया खुशबू कुमारी के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई. फौरन परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. थानेदार ने बताया कि मुखिया ने अपराधियों की पहचान की है. पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है.