Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
22-Aug-2024 06:39 PM
By First Bihar
KHAGARIA: खगड़िया में रेस्टोरेंट मालिक की हत्या की गुत्थी अभी पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी कि बदमाशों ने आज फिर दिनदहाड़े आंगनबाड़ी सेविका के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बगडोभ इलाके की है। जहां बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर आंगनबाड़ी सेविका के पति की हत्या कर दी। बदमाशों ने 35 साल के रोहित राम को सीने में गोली मारी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजन इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गयी।
बदमाशों ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब अमनी गांव के वार्ड संख्या 10 की आंगनबाड़ी सेविका ममता कुमारी के पति रोहित राम अपने भाई को बचाने के लिए घटनास्थल आ रहा था। हालांकि छोटा भाई सुरक्षित है लेकिन बड़े भाई गोली का शिकार हो गया। परिजनों की माने तो पुरानी दुश्मनी में घटना को अंजाम दिया गया है। गांव के कुछ लोगों ने यह काम किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।