पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
22-Aug-2022 09:07 AM
KHAGADIA : बिहार में अपराधियों का दुस्साहस चरम पर जाता दिख रहा है। बेलगाम अपराधियों ने खगड़िया जिले में दो चौकीदारों को गोली मार दी है। अपराधियों की गोली से एक चौकीदार की मौत हो गई है जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। अपराधियों की गोली का शिकार हुए चौकीदार जयनारायण पासवान की मौत हो गई है। दूसरे की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात दोनों चौकीदार अपनी ड्यूटी पर थे, तभी अपराधियों ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज के बाद मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। दोनों चौकीदारों को घायल अवस्था में इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल ले जाया गया। चौकीदार जयनारायण पासवान की हालत बेहद नाजुक थी लिहाजा इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
उधर एक और चौकीदार श्याम सुंदर साह की हालत भी नाजुक बनी हुई है। सदर एसडीपीओ सुमित कुमार और अलौली थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार भी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए थे। थानाध्यक्ष के मुताबिक जिन चौकीदारों को अपराधियों ने निशाना बनाया वह रविवार को होने वाले परेड में भाग लेने के बाद अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।