मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
27-Oct-2024 02:12 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर हर दिन कहीं न कहीं लोग सड़क हादसे का शिकार हो रहे हैं और अपनी जान गवां रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक ट्रक ने खड़ी ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई है।
दरअसल, बिहटा थानाक्षेत्र के बिहटा आरा मुख्य मार्ग के सिकंदरपुर गांव के पास की बताई जा रही है। जहां बिहटा आरा मुख्य मार्ग के सिकंदरपुर गांव के पास की बताई जा रही है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी ऑटो में टक्कर मारी है। जिसके कारण ऑटो आगे खड़ी ट्रक में जा घुसी। वहीं मृतक का भाई ऑटो चालक बाल-बाल बचा है। मृतक की पहचान बिहटा थानाक्षेत्र के मौदही गांव निवासी स्व. रामानुज राय के बेटे नंदजी कुमार के रूप में की गई है।
वहीं,मौत के बाद परिजनों में कोहराम मैच गया। इस घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाया और सड़क जाम से मुक्ति दिलाया।
जबकि मृतक के भाई इंदल कुमार ने बताया कि वह बिहटा चौक से घर लौट रहा था। जाम के कारण सिकंदरपुर गांव के पास ऑटो को लगाकर बाहर उतरा, तभी हादसा यह हादसा हुआ। घटना को लेकर थानाध्यक्ष राजकुमार पांडे ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लोगों को काफी समझाने-बुझाने के बाद जाम को हटाया गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. साथ ही बालू लदे ट्रक को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।