ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / खबर के बाद टूटी झारखंड सरकार की नींद, पाकिस्तान-बांग्लादेश का राष्ट्रगान याद कराने...

खबर के बाद टूटी झारखंड सरकार की नींद, पाकिस्तान-बांग्लादेश का राष्ट्रगान याद कराने वाले स्कूल पर एक्शन

13-Jul-2020 11:00 AM

RANCHI : झारखंड के एक स्कूल में LKG और UKG के छोटे बच्चों को पाकिस्तान और बांग्लादेश का राष्ट्रगान याद करने वाले मामले पर बड़ा एक्शन हुआ है. स्कूल प्रबंधन कमेटी ने स्कूल के प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया है. वहीं मामला सामने आते ही झारखंड के शिक्षा मंत्री ने जांच के आदेश दे दिए हैं. 

मामला घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर स्कूल का है. कोरोना संकट के कारण स्कूल व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये पढाई करा रहा है. स्कूल ने एलकेजी और यूकेजी के बच्चों को तीन अलग-अलग ग्रुप में बांटकर भारत के साथ ही पाकिस्तान एवं बांग्लादेश के राष्ट्रगान को याद करने का टास्क दिया गया था. जिसके बाद  स्कूल की इस हरकत के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा और यह मामला सामने आया. 

अभिभावकों ने बताया कि पिछले 7 और 8 जुलाई को एलकेजी और यूकेजी के बच्चों को पाकिस्तान एवं बांग्लादेश का राष्ट्रगान एवं राष्ट्र चिह्न के बारे में बताया गया. उसके बाद स्कूल की टीचर शैला परवीन ने व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज देकर बच्चों को पाकिस्तान एवं बांग्लादेश का राष्ट्रगान याद करने का टास्क दिया.एक ग्रुप के बच्चों को भारत का राष्ट्रगान याद करने को दिया गया जबकि दो अन्य ग्रुप के बच्चों को पाकिस्तान एवं बांग्लादेश के राष्ट्रगान को प्रैक्टिस करने का टास्क मिला. इतना ही नहीं टीचर ने ग्रुप में बकायदा पाकिस्तान और बांग्लादेश के राष्ट्रगान को पोस्ट भी किया. बच्चों को पाकिस्तान-बांग्लादेश का राष्ट्रगान सही से याद हो सके इसके लिए बकायदा यू ट्यूब वीडियो का लिंक भी दिया गया है. अभिभावको के विरोध के बाद उसे वापस ले लिया गया था. इस बारे में टीचर का कहना था कि स्कूल प्रबंधन के तय सिलेबस के मुताबिक ही बच्चों को टास्क दिया जाता है. स्कूल के प्रिंसिपल ने उन्हें टास्क देने को कहा था तो दे दिया. अब प्रिंसिपल ने टास्क को वापस लेने को कहा है इसलिए उसे वापस ले लिया गया है.