ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
24-Feb-2022 01:26 PM
GOPALGANJ : बिहार में शराब बंद है. इसको लेक दूसरे राज्यों से शराब बिहार में नहीं आने पाए इसके लिए सीमा पर चेक पोस्ट की व्यवस्था की गई है. लेकिन बिहार के गोपालगंज में सिर्फ 200 रुपए लेकर पुलिस ने शराब लदी एक ट्रक को आगे जाने दे दिया. जिसको लेकर बड़ी कार्रवाई की गई. एसपी के निर्देश पर होमगार्ड के दो जवानों को निलंबित करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है.
मामला सोमवार की सुबह कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी पुलिस पोस्ट पर रिश्वत लेकर भारी मात्रा में शराब लदे ट्रक को इंट्री दिए जाने का है. जिन जवानों को निलंबित किया गया, उनमें विनोद मिश्रा और महेश यादव शामिल हैं. इस मामले में मुख्यालय डीएसपी ज्योति कुमारी की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है. वहीं, मामले में मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारी और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी अभी जांच जारी है.
बता दें बलथरी चेकपोस्ट पर सोमवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक में छिपाकर लाई जा रही 11640 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की थी. इस कार्रवाई में ट्रक के चालक को ड्राईवर कर लिया था. गिरफ्तार चालक ने आरोप लगाया था कि इससे पहले के पुलिस पोस्ट पर दो पुलिसकर्मियों को सौ-सौ रुपये यानी कुल 200 रुपये उसे घूस दी थी. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बिना जांच के ही ट्रक को इंट्री दे दी थी. और आगे उत्पाद विभाग की टीम ने इसी ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद की थी.
वही मंगलवार को डीएसपी मुख्यालय ने कुचायकोट थाने पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की. इस दौरान पुलिस पोस्ट पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी जांचा गया था. जांच रिपोर्ट आने के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस पोस्ट पर तैनात रहे होमगार्ड के दो जवानों को निलंबित कर दिया. दूसरी तरफ जांच के बाद कुछ और पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है.