मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
28-Mar-2020 12:18 PM
PATNA: लॉकडाइन में बिहार के मजदूर कई राज्यों में फंसे हुए हैं. उसकी जानकारी तेजस्वी यादव के पास भी आ रही है.तेजस्वी यादव मजदूरों को राशन की वहां पर व्यवस्था को लेकर खुद वहां के नेताओं से अपील कर रहे हैं.
400 मजदूरों को मिली मदद
केरल के कई शहरों में फंसे 400 बिहारी मजदूरों को फंसे होने की सूचना तेजस्वी यादव को मिली. जिसके बाद तेजस्वी ने केरल के सीएम पिनरई विजयन और त्रिवेंद्रम के सांसद शशि थरूर से संपर्क किया. तेजस्वी ने दोनों से मजदूरों को राशन मुहैया कराने की अपील की.
केरल के पर्यटन मंत्री ने मजदूरों से मुलाकात की और राशन मुहैया कराया
इसकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय सांसद और केरल के पर्यटन मंत्री काड़कमपैली सुंदरन ने मजदूरों से मिलने पहुंचे. यही नहीं मंत्री ने रहने की व्यवस्था की और सभी के लिए राशन की व्यवस्था की है. सुंदरम ने तेजस्वी के ट्वीट को रिप्लाई करते हुए लिखा है कि मैंने सभी से मुलाकात की है. उनकी समस्याओं को जाना है. रहने खाने और दवा की व्यवस्था कर दी गई है. केरल आए सभी मजदूर हमारे गेस्ट हैं. इसके बाद तेजस्वी ने सुंदरम को धन्यवाद दिया. बता दें कि इससे पहले भी तेजस्वी यादव कई राज्यों में फंसे बिहारी मजदूरों के मदद के लिए कई राज्यों के नेताओं से अपील कर चुके हैं. इस अपील से मजदूरों को राहत मिल रही है.