बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
31-Jul-2023 05:15 PM
By First Bihar
DESK: केरल में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बिहारी मजदूर की 5 साल की बेटी के साथ नशे में धुत युवक ने पहले रेप किया फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। इस घटना से हर कोई हैरान है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। बच्ची के अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल हुए। इस घटना को लेकर पुलिस भी भावुक हो गयी। अंतिम संस्कार के दौरान लोगों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। बिहार की बिटिया की रेप के बाद हत्या से पूरा केरल रो पड़ा।
बता दें कि शुक्रवार की रात को पांच साल की मासूम बच्ची की लाश बोरे में बंद दलदली इलाके में मिली थी। रेप के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गयी थी। मृत बच्ची के माता-पिता बिहार के रहने वाले हैं। इस घटना से आहत केरल पुलिस ने सोशल मीडिया पर सॉरी बेटी कहा। पुलिस ने बताया कि बच्ची का अपहरण करने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी के आधार पर युवक को गिरफ्तार किया गया है। नशे में धुत होकर इस युवक ने बच्ची के साथ गंदा काम किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना से लोग काफी सदमें में हैं।