ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / केरल में मानसून की दस्तक, बिहार में इस दिन होगी एंट्री ; मौसम...

केरल में मानसून की दस्तक, बिहार में इस दिन होगी एंट्री ; मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

09-Jun-2023 07:10 AM

By First Bihar

PATNA : केरल में गुरुवार को दक्षिण पश्चिमी मानसून की दस्तक हो गई है। इस बार यह हफ्ते भर की देरी से केरल पहुंचा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून के आगमन की पुष्टि की है। ऐसे में बिहार में भी एक हफ्ते की देरी से मानसून के आगमन का अनुमान किया जा रहा है। बिहार में मानसून के आगमन की मानक तिथि 13 जून है। 


दरअसल, मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि मानसून के इस बार बिहार में आगमन की अनुमानित तिथि 18 या 19 जून है। हालांकि, केरल के आगमन के बाद देश के अन्य हिस्सों में इसका प्रसार कई परिस्थितियों पर निर्भर करता है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 10 और 11 जून को उत्तर बिहार में कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 10 और 11 जून को इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया है। 


मालूम हो कि, प्रदेश में  प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। आलम यह है कि रात तक वातावरण में गर्म हवाओं का प्रभाव बना रहता है। गुरुवार को पटना सहित 24 जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप रहा। पूर्णिया में पारा सामान्य से 8.8 डिग्री ऊपर पहुंचा। वहां 43 साल पुराना अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूट गया है। सात जून को पूर्णिया में सार्वकालिक अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। आठ जून को भी यहां अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री रहा। राज्य भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान खगड़िया में 44.5 डिग्री पर पहुंचा।