ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / news / केरल हाईकोर्ट के जस्टिस के.विनोद चंद्रन होंगे पटना HC के चीफ जस्टिस, SC...

केरल हाईकोर्ट के जस्टिस के.विनोद चंद्रन होंगे पटना HC के चीफ जस्टिस, SC कॉलेजियम ने की सिफारिश

08-Feb-2023 09:33 PM

By First Bihar

PATNA: केरल हाईकोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस के.विनोद चंद्रन पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर नियुक्त करने की अनुशंसा की है। 


पटना उच्च न्यायालय के पूर्व चीफ जस्टिस संजय करोल के सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति के बाद यह पद खाली हो गया है। अभी पटना हाईकोर्ट में एक्टिंग चीफ जस्टिस के तौर पर जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह कार्य कर रहे हैं। 


बता दें कि इससे पूर्व के. विनोद चंद्रन को गुवाहाटी हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की गयी थी। केंद्र सरकार की मुहर के बाद जस्टिस विनोद के. चंद्रन PHC के चीफ जस्टिस पद की शपथ लेंगे। जस्टिस के. विनोद चंद्रन नवम्बर 2011 में नियुक्त हुए थे। 24 अप्रैल 2025 को वे सेवानिवृत होने वाले हैं। 


वही झारखंड हाईकोर्ट के प्रभारी मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। करीब 11 साल पहले झारखंड हाईकोर्ट में जज के रूप में उनकी नियुक्ति हुई थी। बता दें कि त्रिपुरा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस इंद्रजीत महंती के सेवानिवृत होने के बाद ओडिशा हाईकोर्ट के सीनियर जज जसवंत सिंह को त्रिपुरा हाईकोर्ट के जीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त किया गया है।