ब्रेकिंग न्यूज़

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

Home / news / केन्द्रीय कर्मियों को एक साथ मिलेंगे 3 गिफ्ट, सैलरी अकाउंट में आएगी मोटी...

केन्द्रीय कर्मियों को एक साथ मिलेंगे 3 गिफ्ट, सैलरी अकाउंट में आएगी मोटी राशि

19-Aug-2022 05:33 PM

DESK: केंद्रीय कर्मियों के लिए खुशी की खबर है। अगले महीने एक साथ तीन फायदा केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले हैं। पहला सरकार 4% महंगाई भत्ते का ऐलान सितंबर महीने में कर सकती है। वही डीए पर एरियर भी मिलेगा। जबकि तीसरी खुशी की बात यह है कि पीएफ खाते में मिलने वाले ब्याज की राशि भी सितंबर महीने में आ सकती है। इन मामलों को लेकर सरकार से चल रही बातचीत पर फैसला कभी भी आ सकता है।


केंद्रीय कर्मचारियों को 4 प्रत‍िशत महंगाई भत्‍ता मिलने का रास्‍ता साफ हो गया है। डीए 4 प्रत‍िशत बढ़ने पर यह अब 38 प्रत‍िशत हो जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महंगाई भत्‍ते पर सरकार स‍ितंबर के पहले सप्ताह में घोषणा कर सकती है। 


यह 1 जुलाई से प्रभावी होगा। यदि ऐसा हुआ तो स‍ितंबर की सैलरी के साथ डीए का एर‍ियर भी मिलेगा। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण मई 2020 में DA बढ़ोतरी को 30 जून 2021 तक के लिए वित्त मंत्रालय ने रोक लगाया था। 


अब उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डीए को लेकर फैसला जल्द लेंगे। ऐसे यदि यह संभावना जतायी जा रही है कि केन्द्रीय कर्मचारियों को 18 महीने का बकाया महंगाई भत्ता भी मिलेगा।