ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले बिहार के डिप्टी सीएम, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

11-Jul-2024 07:41 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के उप मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण  से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने बिहार के विकास और प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की।


वित्त मंत्रालय में हुई इस मुलाकात के दौरान सम्राट चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से बिहार राज्य के विकास, राज्यहित एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस मुलाकात में उन्होंने प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं को लेकर भी बातचीत की, जो काफी सार्थक रही। 


इस मुलाकात के दौरान बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में अधिक राशि पहुंच सके जिससे बिहार का और तेज गति से विकास हो सके, पर भी चर्चा की। केंद्र सरकार की बिहार में कई योजनाएं चल रही है। केंद्रीय आम बजट से पहले बिहार के उप मुख्यमंत्री चौधरी और केंद्रीय वित्त मंत्री की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।