Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
25-Jul-2024 03:28 PM
By First Bihar
DELHI: राष्ट्रपति पद के दो साल पूरे होने के मौके पर राष्ट्रपति भवन में मौजद डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में आज सुबह-सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची। जहां आज वो शिक्षक की भूमिका में नजर आईं। केंद्रीय विद्यालय के नौवीं कक्षा के छात्रों को पढाती दिखीं। बच्चे भी अपने सामने राष्ट्रपति को देख काफी खुश थे। उनके सभी सवालों का जवाब बच्चों ने दिया।
राष्ट्रपति ने कहा कि बहुत दिन से बच्चों से मिलना चाहती थी और बात करना चाहती थी। उन्होंने बच्चों का हाल चाल पूछा और कहा कि आपको कौन सी विषय पसंद है और आप क्या बनना चाहते हैं? तब बच्चों ने भी उनके सवाल का जवाब दिया। राष्ट्रपति ने बच्चों से फिर पूछा कि ग्लोबल बार्मिंग को रोकने के क्या करना चाहिए? इस सवाल का भी बच्चों ने जवाब दिया जिसे सुनकर राष्ट्रपति ने कहा कि आप लोगों ने सवालों का बहुत अच्छा जवाब दिया है।
इस दौरान उन्होंने बच्चों से क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग जैसे पर्यावरण के मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि हमें पढ़ाया गया है कि छह मौसम होते हैं लेकिन हमें फील सिर्फ तीन मौसम ही होते हैं। इसमें भी गर्मी का मौसम ज्यादा दिनों तक हम फील करते हैं। ग्लोबल वार्मिंग के कारण ऐसा होता है। इसका असर सिर्फ मनुष्यों पर नहीं होता है बल्कि जानवर भी ग्लोबल वार्मिंग से प्रभावित होते हैं। उन्होंने बच्चों से अपने-अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने को कहा। राष्ट्रपति ने केंद्रीय विद्यालय के बच्चों से कहा कि जिस तरह से आप अपने बर्थडे पर केक काटते हैं उसी तरह पेड़ भी लगाये। बच्चों ने भी कहा कि हम अपने जन्मदिन पर जरूर पेड़ लगाएंगे।