बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
16-Oct-2022 07:37 AM
HAJIPUR : अपने भतीजे चिराग पासवान से अलग होने के वक्त पशुपति कुमार पारस में नीतीश कुमार की खूब तारीफ की थी। नीतीश के काम के मुरीद रहे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस बीती रात हादसे का शिकार होते होते रह गए।
दरअसल शराबबंदी वाले बिहार में एक शराबी केंद्रीय मंत्री के काफिले के सामने आ गया। इस दौरान काफिले में शामिल एक गाड़ी सड़क के नीचे उतर गई और बाकी गाड़ियों को भी झटका लगा। यह पूरी घटना बीती रात महनार से पटना लौटने के दौरान हुई।
इस घटना के बाद महनार पटना सड़क पर काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति रही। काफिले के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण जाम की स्थिति बन गई। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पटना वापस लौट रहे थे। काफिले में शामिल लोगों के मुताबिक अचानक से एक शराबी गाड़ियों के सामने आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में काफिले की एक गाड़ी सड़क से उतर गई। तेज ब्रेक लगने के कारण पीछे की गाड़ियों को भी ब्रेक लगाना पड़ा और इस वजह से सभी को झटका लगा। कोई भी बड़ी अनहोनी हो सकती थी।