ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / news / केंद्रीय मंत्री की बिटिया की शादी आज, 500 साल पुराने किले में विवाह...

केंद्रीय मंत्री की बिटिया की शादी आज, 500 साल पुराने किले में विवाह कार्यक्रम

09-Feb-2023 02:14 PM

By First Bihar

DESK: अभी शादियों का सीजन चल रहा है। फिल्म इंडस्ट्रीज में भी कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंधे थे। जिसके बाद 7 फरवरी को एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी हुई थी। अब टीवी की जानी मानी अभिनेत्री और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शनेल ईरानी भी आज गुरुवार को शादी के बंधन में बंधने जा रही है।


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बिटिया का विवाह आज राजस्थान के नागौर स्थित खींवसर फोर्ट में होगा। पांच सौ साल पुराने किले में यह शादी होने जा रही है। स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल ईरानी और अर्जुन भल्ला आज शादी के बंधन में बंधेंगे। अर्जुन प्रवासी भारतीय हैं जो कनाडा में रहते हैं। जहां वे लीगल कंसल्टेंट के तौर पर काम करते हैं। जबकि शेनेल ईरानी पेशे से वकील है। 


दोनों की शादी के लिए खींवसर फोर्ट को तीन दिनों के लिए बुक किया गया है। गौरतलब है कि जुबिन ईरानी स्मृति इरानी के पति हैं। शेनेल जुबिन ईरानी की पहली पत्नी मोना की बेटी है। हल्दी की रस्म पूरी होने के बाद शेनेल और अर्जुन की शादी आज होने जा रही है। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। शादी में शामिल होने के लिए गेस्ट के आने का सिलसिला जारी है। करीब शाम 5 बजे दूल्हा-दुल्हन के वरमाला की रस्म पूरी होगी। शाम 6 बजे दोनों की एंट्री होगी। वही रात 8 बजे रिसेप्शनन पार्टी का समय रखा गया है।