शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
03-Dec-2022 12:11 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAY : बीते दिन एआईयूडीएफ के अध्यक्ष और सांसद बदरुद्दीन अजमल ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि, हिंदू शादी से पहले 2-3 बीवियां रखते हैं और 40 साल की उम्र में शादी करते हैं। ऐसे में 40 साल के बाद बच्चा पैदा करने की क्षमता कहां रहती है। इसलिए मुसलमानों को अपने बच्चों की शादी 18-20 साल की उम्र में करा देनी चाहिए। जिसके बाद अब उनके इस बयान को लेकर भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, आजादी के समय ऐसे लोग पाकिस्तान चले जाते तो ऐसी बात नहीं करते।
भाजपा सांसद और फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से मसलमानों को इशारों - इशारों में पाकिस्तान भेजने की बात कह डाली। उन्होंने कहा है कि, आजादी के समय ही यदि यह तय हो गया होता कि धर्म के आधार पर बना देश पाकिस्तान में ऐसे लोग जाते और यहां सनातन को मानने वाले लोग होते तो आज ये लोग हमें गाली नहीं देते। यह हमारा दुर्भाग्य है कि, आज हमें बदरुद्दीन जैसे लोग अपमानित कर रहे हैं।
गिरिराज ने कहा कि, हम देश की नीतियों के साथ जनसंख्या नियंत्रण पर बात कर रहे हैं। इनका जुबान कभी भी चाइना में नहीं खुल रहा है। ये लोग हमें नशीहत दे रहे हैं, जिसकी हमें कोई जरूरत नहीं है। हमारे पूर्वज ने कभी बच्चियों का शोषण नहीं किया। हमलोग यदि जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बात कर रहे तो मुख्य वजह यह है कि, हमरे पास संसाधन सिमित है और हमारे यहां पुरे दुनिया की आबादी का 20 % है। ऐसे में भारत को आर्थिक संबल देश बनाना है तो यह जरूरी है।
गिरिराज ने कहा कि, आज देश में एक ऐसे कड़ा कानून लाने की जरूरत है, जिसमें हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, सीख सभी पर लागु हो। जो इसे नहीं माने उसको सरकारी योजनाओं से वंचित दिया जाए और उससे कानूनी दंड देते हुए वोटिंग राइट्स छीन लेना चाहिए। वहीं, उन्होंने राहुल गांधी पर बोलते हुए कहा कि भारत की संस्कृति को जानने और पढ़ने में उनको चार जन्म लगेगा। जो मुगलों से डर गया कि आज मुसलमान बना हुआ है। जबकि हमलोग शुरू से ही काली, दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी के उपासक हैं। इसीलिए हमें कोई नसीहत नहीं दें।
गौरतलब हो कि, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने पांच दिवसीय दौरे पर बेगूसराय में है। जहां आज आईटीआई मैदान में गायत्री यज्ञ को लेकर पूजा अर्चना करने केंद्रीय मंत्री पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बदरुद्दीन और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मुख्य रूप से जनसंख्या नियंत्रण कानून लागु करने को लेकर, ओबेसी और बदरुद्दीन और राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया।