ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, अधिकारियों को...

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कई आवश्यक निर्देश

16-Aug-2021 12:20 PM

By jitendra

BEGUSARAI: बेगूसराय में बाढ़ का कहर जारी है। इसे लेकर लोगों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। लोगों के घरों के भीतर बाढ़ का पानी घुस गया है जिसके कारण लोग बेघर हो रहे हैं। वही कई लोग अपने घर की छत पर रहने को विवश हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज  बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। जहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्र शमहो के तीन पंचायत और मटिहानी के छितनौर, खरमपुर, रामदिरी गांव सहित कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।


news image


बाढ़ से इन इलाकों की स्थिति बदतर बनी हुई है। इसे लेकर लोगों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। लोगों की समस्याओं का जायजा लेने आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय पहुंचे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से हालात भयवाह बनी हुई है हालांकि जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाने का काम कर रही हैं।


news image

 इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सामुदायिक किचेन का भी निरीक्षण किया। जिसके बाद बाढ़ को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की। गिरिराज सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद पहुंचाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।


 

बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से गांव पूरी तरह से जलमग्न है लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन की तरफ से राहत कार्य अब तक नहीं चलाया जा रहा है। जिसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। वही सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को झेलनी पड़ रही है। बाढ़ पीड़ित प्रभावित इलाकों में राहत कार्य चलाए जाने की मांग कर रहे हैं।