Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह
14-Jun-2024 04:21 PM
By First Bihar
PATNA: JDU के पूर्व चीफ राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को पंचायती राज मंत्रालय और मछली पालन, पशुपालन, डेयरी मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ललन सिंह आज दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रवक्ता नीरज कुमार भी मौजूद थे।
मीडिया से बातचीत करते हुए ललन सिंह ने कहा कि कहीं भी मंत्री बने केंद्र में बने या फिर राज्य में काम करने के लिए ही बनते हैं। हम भी केंद्रीय मंत्री बने हैं काम करेंगे। जो भी जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी निष्ठापूर्वक निभाएंगे।
वही तेजस्वी यादव के उस बयान जिसमें उन्होंने कहा कि नीतीश के राज में यादवों को टारगेट कर गोली मारी जा रही है। इस पर ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी के इस बयान का जवाब तेजस्वी से ही लीजिए। उनको कोई काम नहीं है। घटनाएं होती है और जो भी इसे अंजाम देगा वो जेल जाएगा। इसे जाति से थोड़े ही देखा जाता है। तेजस्वी यादव फालतू की बात कर रहे हैं। तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए ललन सिंह ने कहा कि बिलाई के भाग्य से छींका नहीं टूटता।