BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
25-Jun-2020 06:02 PM
DELHI : केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होनें कांग्रेस पार्टी से चीन का कनेक्शन बताते हुए बड़ा दावा किया है। मंत्री ने इस पूरे मसले पर कांग्रेस से जवाबा मांगा है।
केन्द्रीय कानून मंत्री ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया है कि चीन ने राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए फंडिग की है। उन्होनें कहा कि 2005-06 में चीनी एम्बेसी ने राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए फंड डोनेट किया। उन्होनें कहा कि ये फंडिंग एक सोची समझी रणनीति के तहत की गयी है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इसके बाद कांग्रेस की सरकार में भारत और चीन के बीच व्यापारीय घाटा तैंतीस गुना बढ़ गया।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस स्पष्ट करें कि क्या सरकार से मंजूरी ली गई थी, क्योंकि कानून के तहत कोई भी पार्टी बिना सरकार की अनुमति के विदेश से पैसा नहीं ले सकती। उन्होनें कहा कि ऐसा क्यों हुआ? क्या जरूरत पड़ी? इसमें कई उद्योगपतियों,पीएसयू का भी नाम है। क्या ये काफी नहीं था कि चीन एम्बेसी से भी रिश्वत लेनी पड़ी।
कानून मंत्री ने कहा कि एक समय कांग्रेस के राज में चीन को अपने देश का इतना बड़ा भूभाग दे दिया। दस साल से शासन में कांग्रेस के लोग चीन के सामने घुटने टेके हुए थे। इसलिए जब कभी चीन को लेकर सवाल उठते थे उनके रक्षा मंत्री कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाते।
इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन की कुछ संस्थाओं ने 300 हजार अमरीकी डॉलर (करीब 2,26,87,125 रुपये) मुहैया कराए हैं। उन्होंने कहा कि चीन और कांग्रेस के बीच गुपचुप रिश्ता भी है। नड्डा ने मध्यप्रदेश की वचुर्अल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन की चेयरपर्सन सोनिया गांधी हैं और कई कांग्रेस नेता इससे जुड़े हुए हैं। इस फाउंडेशन को लगभग एक दशक पहले पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना और चीन ने इतनी मोटी रकम क्यों दी गई। उन्होंने कहा कि देश जानना चाहता है कि फाउंडेशन को इतना पैसा किस उद्देश्य से दिया गया।