ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद

केंद्रीय मंत्री के घर में युवक की हत्या, देर रात तक चली पार्टी के बाद मारी गोली

01-Sep-2023 10:35 AM

By First Bihar

DESK: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आ रही है, जहां केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के आवास में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक विनय श्रीवास्तव मंत्री के बेटे का दोस्त था। घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद हुआ है जो मंत्री के बेटे की बताई जा रही है। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के नए घर में गुरुवार की रात पार्टी आयोजित की गई थी। इस पार्टी में केंद्रीय मंत्री के बेटे के साथ साथ उसके कई दोस्त शामिल हुए थे। मृतक युवक विनय श्रीवास्तव भी उस पार्टी में शामिल था। देर रात तक पार्टी चलने के बाद सुबह करीब चार बजे विनय की गोली मारकर हत्या कर दी गई।


घटना की जानकारी मिलते हैं मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल बरामद किया है, जो मंत्री के बेटे की बताई जा रही है। पुलिस पार्टी में शामिल तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मृतक के श को कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।