ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता

Home / news / केंद्रीय एजेंसी की रेड पर बोली आरजेडी, कहा.. विश्वास मत से पहले डराने...

केंद्रीय एजेंसी की रेड पर बोली आरजेडी, कहा.. विश्वास मत से पहले डराने की हो रही कोशिश

24-Aug-2022 10:08 AM

PATNA : बिहार विधानसभा में विधायकों के फ्लोर टेस्ट से पहले आज सुबह से ही आरजेडी नेताओं के घर सीबीआई की रेड चल रही है। केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी को लेकर आरजेडी ने गहरी नाराजगी जताई है। जहानाबाद के आरजेडी विधायक सुदय यादव ने कहा है कि विधानसभा में आज होने वाले विश्वास मत को प्रभावित करने के लिए सीबीआई को इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल कर आरजेडी नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है, जिसमें वह सफल नहीं होगी।


विधायक सुदय यादव ने कहा कि इसकी पहले से ही आशंका थी कि फ्लोर टेस्ट से पहले बीजेपी सीबीआई के जरिए दबाव डालने की कोशिश करेगी, लेकिन इससे आरजेडी के नेता विचलित होने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आरजेडी ने हमेशा से केंद्रीय एजेंसियों के गलत इस्तेमाल को लेकर आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि विधायकों के फ्लोर टेस्ट को प्रभावित करने के लिए यह काम किया गया है।


बता दें कि बिहार की राजनीत के लिए आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है। बिहार विधानसभा में आज नई सरकार को विश्वासमत हासिल करना है। इसी बीच बुधवार की सुबह से ही CBI ने आरजेडी के कई नेताओं के ठिकानों पर दबिश दी है। सुबह से ही कई नेताओं के घर पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है।