ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / news / केंद्र सरकार पर उद्योग मंत्री ने बोला हमला, कहा- यदि 2 करोड़ नौकरी...

केंद्र सरकार पर उद्योग मंत्री ने बोला हमला, कहा- यदि 2 करोड़ नौकरी दी गयी होती तो आज ऐसी दिक्कत नहीं आती: समीर महासेठ

20-Aug-2022 07:09 PM

PATNA: बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन में उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने बिहार के व्यवसायियों से मुलाकात की उनसे बातचीत की। इस दौरान उद्योग मंत्री ने व्यवसायियों की समस्याएं सुनी और उसे जल्द निराकरण की बात कही। वही उद्योग के क्षेत्र में बिहार में क्या कुछ होने वाला है उन तमाम बातों को समीर महासेठ ने मीडिया से साझा किया। इस दौरान समीर महासेठ ने केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि दो करोड़ लोगों को नौकरी दी गयी रहती तो आज यह समस्या सामने नहीं आती। 


व्यवसायियों से मुलाकात के बाद उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 38 जिलों में लैंड बैंक बनाकर हम सभी प्रोजेक्ट को पूरा करने की कोशिश करेंगे। जो भी समस्या होगी उसका निदान करने की कोशिश करेंगे। चाहे कोर्ट का मामला हो या रजिस्ट्रेशन की बात हो सभी मामलों को लेकर जल्द ही बैठक करेंगे और समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगे। समीर महासेठ ने कहा कि गरीबों को कैसे नौकरी मिले और लोगो का पलायन कैसे रुके इस पर सरकार काम करेगी। निवेश के मामले पर मंत्री ने कहा नियम में अगर बदलाव करना होगा तो वो करेंगे।


दस हजार लोगों को अगले वित्तिय वर्ष से पहले रोजगार दिलायेंगे। ईएसआई,पीएफ, ग्रेजुएटी, आयुष्मान भारत का लाभ देंगे। गांधी लोहिया और कर्पूरी के सपनों को साकार करने के लिए ही आए हैं। बिहार से हो रहे पलायन को रोकेंगे और अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए समीर महासेठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा यदि दो करोड़ नौकरी दी गयी होती तो आज ऐसी दिक्कत नहीं आती। फिर भी अब हम इस पर काम करेंगे और अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।