ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के बयान पर ध्यान दे सरकार: देव ज्योति

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के बयान पर ध्यान दे सरकार: देव ज्योति

29-Jun-2024 02:40 PM

By First Bihar

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने आज केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि हमारा देश लोकतंत्र और सहिष्णुता का प्रतीक बना रहे, इसके लिए लगातार प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की हाल में दिए गए बयान पर केंद्र सरकार को ध्यान देना चाहिए।


देव ज्योति ने आज कहा कि यह कोई आज की बात नहीं है जब अमेरिका भारत की धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे पर अपनी बात रखी है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने हाल ही में कहा है कि भारत में, हम धर्मांतरण विरोधी कानूनों, अभद्र भाषा और अल्पसंख्यक धर्म समुदायों के सदस्यों के घरों और पूजा स्थलों को ध्वस्त करने में चिंताजनक वृद्धि देखते हैं। 


देव ज्योति ने कहा कि भारत की पहचान एक लोकतांत्रिक देश के रूप में है,  जहां सभी समुदायों का सम्मान किया जाता है। ऐसे में अमेरिका की यह टिप्पणी आज देश की बदलती परिस्थिति की ओर इंगित करती है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रत्येक व्यक्ति बिना किसी डर या पूर्वाग्रह के अपने पसंद के धर्म का पालन करने के लिए स्वतंत्र हो।


उन्होंने सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि हाल में ही लोकसभा चुनाव परिणाम से भी यह साबित हो गया है  देश की जनता भी किसी भी स्थिति में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी है।