Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका
21-Dec-2021 09:29 PM
DESK: ओमिकॉन के साथ-साथ कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को ओमिक्रॉन के प्रति आगाह किया है। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। केंद्र ने कहा है कि ओमिक्रॉन कोरोना के पुराने वैरिएंट डेल्टा के मुकाबले 3 गुना तक तेजी से फैलता है। इस वजह से जरूरी उपाय अपनाना शुरू कर दें।इनमें जरूरत होने पर नाइट कर्फ्यू, भीड़ जुटने पर रोक, ऑफिस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़ी पाबंदियों का जिक्र है। हॉस्पिटल में बेड, एंबुलेंस, ऑक्सीजन इक्विपमेंट और दवाओं के लिए इमरजेंसी फंड इस्तेमाल करने का सुझाव भी दिया गया है।
देश में ओमिक्रॉन अपना पांव तेजी से पसार रहा है। भारत में ओमिकॉन से संक्रमित लोगों की संख्या 202 पहुंच चुकी है। सबसे ज्यादा मामला देश की राजधानी दिल्ली में सामने आई है। दिल्ली में अब तक 54 मामले सामने आएं हैं। ओमिक्रॉन के साथ-साथ कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार को पत्र लिखा गया है और कुछ महत्वपूर्ण बिंदु पर रिपोर्ट मांगी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पत्र लिखकर इस बात का जिक्र किया है कि ओमिक्रॉन डेल्टा वैरिएंट की तुलना में कम से कम तीन गुना अधिक संक्रामक है इसलिए स्थानीय और जिला स्तर पर और भी अधिक दूरदर्शिता, डेटा विश्वेषण, तेज निर्णय लेने और सख्त व त्वरित रोकथाम की आवश्यकता है।
राज्य सरकार व केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण को लेकर क्या तैयारियां की गई हैं? ऑक्सीजन प्लांट को लेकर क्या तैयारियां की गई हैं? तीसरी लहर संभावना को देखते हुए तैयारियों का ब्यौरा मांगा गया है और रिपोर्ट तलब किया है। केंद्र सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि जिस जिला में 10% पॉजिटिव रेट हो वहां पूरी तरीके से प्रतिबंधित नियम लागू किए जाएं।
टेस्ट और सर्विलांस के लिए केंद्र ने डोर-टू-डोर केस सर्च, संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और ओमिक्रॉन की पहचान के लिए ज्यादा सैंपल के टेस्ट करने की बात कही है। राज्यों को 100% वैक्सीनेशन कवरेज का लक्ष्य हासिल करने में तेजी के लिए भी कहा गया है।